{"_id":"57d992234f1c1b912cd491de","slug":"bar-association-elections-will-be-october-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव 25 अक्तूबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव 25 अक्तूबर को होगा
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के पदों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया। 25 अक्तूबर को मतदान और 26 अक्तूबर को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषणा होने के बाद वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया। वकीलों ने बार कांउसिल के नियमों के अनुसार चुनाव कराने की मांग समिति के सदस्यों से की है।
बार एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र कटियार, जाहिद यार खां और अश्वनी कुमार तिवारी ने अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस चुनावी कार्यक्रम का निगरानी समिति ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर, नरेश चंद्र यादव, सुरेश सिंह यादव, राजीव बाजपेई, कुंवर सिंह यादव समेत कई वकीलों ने चुनाव समिति को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि बार कांउसिल से बार एसोसिएशन संबद्ध हो गया है। इस कारण बार कांउसिल के नियमों के अनुसार चुनाव कराया जाए।
विज्ञापन
चुनाव समिति का अभी तक आम सभा में अनुमोदन नहीं कराया गया है। इस कारण समिति के सदस्यों को चुनावी कार्यक्रम घोषित करने का अधिकार नहीं है। इसलिए चुनाव समिति के सदस्यों का आम सभा में अनुमोदन कराने के बाद चुनाव किस नियम से कराए जाए, इसका निर्णय आम सभा की बैठक में लिया जाए। इसके बाद चुनाव कराया जाए।
0 सितंबर तक वकीलों को सदस्यता शुल्क जमा करना होगा। 3 अक्तूबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 5 अक्तूबर को शाम चार बजे तक मतदाता सूची पर आपत्ति ली जाएगी। 6 अक्तूबर को इनका निस्तारण दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। 7 अक्तूबर को 12 बजे अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 10 अक्तूबर को 12 बजे नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री होगी।
13 अक्तूबर को 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन होगा। 14 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी। 15 अक्तूबर को 12 से 2 बजे तक आपत्तियां ली जाएगी। 17 अक्तूबर को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
18 अक्तूबर को अंतिम प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 22 अक्तूबर को सभागार में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होगी। 25 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान और 26 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी। इसी दिन निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।