{"_id":"69235a55c6da661b4b05274b","slug":"band-player-beaten-to-death-in-patunja-village-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-108145-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पतौंजा गांव में बैंड वादक की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पतौंजा गांव में बैंड वादक की पीट-पीट कर हत्या
Mon, 24 Nov 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो-34 शकील। फाइल फोटो
जहानगंज। एक बरात में बैंड बजाने के दौरान साथी से हुए विवाद के बाद गुस्साए ग्रामीण ने बैंड वादक को पीट-पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। थाना क्षेत्र के गांव पतौंजा निवासी शकील (40) बैंड बजाने का काम करते थे। वह शनिवार रात गांव के ही लोगों के साथ झसी गांव के मजरा हरदासनगला में बैंड बजाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर साकिब से विवाद हो गया।
उसने अन्य साथियों संग मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर शकील को घायल कर दिया। बैंड मालिक ने रात में ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर रविवार दोपहर बाद लोहिया अस्पताल लाए। वहां देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शकील के भाई तौफीक हुसैन की पत्नी नजमुन्ना बेगम ने थाने में गांव के ही शाकिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया। शकील की मौत के बाद पिता, भाई अतीक व तौफीक, बहन रहनुमा, माता मैकिन्ना बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि घायल की शिकायत मिली थी। अब प्राथमिकी तरमीम की जाएगी।