फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Banama Karva businessman loses 11 lakh

भूमणि का बैनामा करवाकर रफूचक्कर हो गए खरीदार, नहीं किया भुगतान

Fri, 18 Sep 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Banama Karva businessman loses 11 lakh
बैनामा करवा व्यापारी ने 11 लाख का चूना लगाया
विज्ञापन

कायमगंज। तंबाकू व्यापारी ने एक भूमि का बैनामा करा लिया। इसके बाद भूमि विक्रेता को 11 लाख रुपये भुगतान नहीं किया। इससे परेशान ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी हरिनंदन सिंह गंगवार ने गांव मुड़ौल के पास अपनी 85 डिसमिल भूमि नगर के मोहल्ला पटवन गली निवासी एक तंबाकू व्यापारी को बेची थी। तंबाकू व्यापारी ने अधिकांश भुगतान कर दिया। 11 लाख रुपये बैनामे के बाद देने को कहा। हरिनंदन सिंह अपने पुत्र सुनीत के साथ बैनामा करने के लिए तहसील में रजिस्ट्री दफ्तर पहुंच गए। व्यापारी ने अपने बेटे को 11 लाख रुपये देकर हरिनंदन के घर भेज दिया।
विज्ञापन

कहा कि इधर आप बैनामा करेंगे उधर घर पर 11 लाख रुपये दे देंगे। गुरुवार शाम तंबाकू व्यापारी ने रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा करा लिया। आरोप है कि बैनामा होते ही तंबाकू व्यापारी ने अपने बेटे को फोन कर दिया। इसके बाद उसने विक्रेता के घर में 11 लाख रुपये नहीं दिए। हरिनंदन को जब भुगतान नहीं मिला तो वे परेशान होकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। हरिनंदन सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर रुपये दिलाने के लिए गुहार लगाई। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया कि पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है। उनके रुपये दिलाने के लिए तंबाकू व्यापारी से भी बात हुई है। यदि भुगतान नहीं हुआ तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed