{"_id":"6050e5238ebc3e8d1b2ec045","slug":"ban-on-salary-of-ado-and-gram-panchayat-secretaries-farrukhabad-news-knp6180380143","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ व ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों की अगले वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पोर्टल पर फीड न कराने पर डीपीआरओ ने छह ब्लॉक के एडीओ पंचायत और 86 ग्राम पंचायत/ ग्राम विकास अधिकारियों (सचिवों) का वेतन रोक दिया है। नोटिस जारी कर सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
जिले की सभी 594 ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2021-22 में विकास कार्य कराने के लिए कार्ययोजना बनाई जा चुकी है। कार्ययोजना की फीडिंग 15 मार्च तक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराना था। सभी ग्राम पंचायतों की फीडिंग के बाद ही विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। 15 मार्च तक 143 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना ही फीड की गई थी।
16 मार्च को डीपीआरओ ने पुन: समीक्षा की। इसमें 158 ग्राम पंचायतों की फीडिंग पूर्ण मिली। बढ़पुर ब्लॉक की स्थित सबसे बेहतर रही। इस ब्लॉक की 59 में 54 ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना फीड पाई गई।
विज्ञापन
एडीओ बढ़पुर को शीघ्र फीडिंग कराने की चेतावनी दी गई। कमालगंज, नवाबगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कायमगंज व मोहम्मदाबाद के एडीओ और इन ब्लॉकों के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों/ग्राम विकास अधिकारियों के वेतन रोक दिया गया है। साथ ही सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसमें जल्द फीडिंग कराने के निर्देश के साथ ही फीडिंग के क्या प्रयास किए गए, इसका स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। डीपीआरओ शिवशंकर ने बताया कि कार्ययोजना फीड न होने तक एडीओ पंचायत और पंचायत सचिवों का वेतन पर जारी नहीं किया जाएगा।