फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on practice of 10 lawyers suspended

Farrukhabad News: 10 वकीलों की प्रैक्टिस पर रोक स्थगित

Wed, 24 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 24 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ban on practice of 10 lawyers suspended
कायमगंज। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की अनुशासन समिति ने मुंसिफ कोर्ट के 10 वकीलों पर होने वाली कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

समिति ने सात सितंबर के अपने आदेश को स्थगित करते हुए कहा कि मामला अब दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही तय होगा। अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।



मामला तब गर्माया था जब अधिवक्ता गोपाल पाठक और अन्य वकीलों ने नई बार एसोसिएशन बनाई और उसका बोर्ड न्यायालय परिसर में लगा दिया। इस पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ल और सचिव शफीक खां ने अनुशासन समिति में परिवाद दायर किया।
समिति ने पहले सात सितंबर को अधिवक्ता अमित कुमार, गोपाल कृष्ण पाठक, प्रमोद कुमार गंगवार, अजीम हुसैन, नौशाद अली, सुधीर कुमार, दीपेन्द्र कुमार, विकास गंगवार, हरिपाल सिंह और रोमेश कुमार की प्रैक्टिस पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

मामले में बार कौंसिल ने विपक्षी वकीलों से लिखित जवाब मांगा है और सभी पक्षकारों को अगली सुनवाई पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अंतिम फैसला सुनवाई के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed