फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ban on entry of e-rickshaws in the city to get rid of jam

जाम निजात दिलाने को शहर में ई-रिक्शा के प्रवेश प प्रतिबंध

Sat, 27 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ban on entry of e-rickshaws in the city to get rid of jam
जाम से निजात दिलाने को शहर में ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जाम से निजात दिलाने को पुलिस-प्रशासन ने ई-रिक्शा के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। शनिवार को टीएसआई ने 22 ई-रिक्शा के चालन किए। सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर में भ्रमण कर लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की। दुकानदारों को मास्क का प्रयोग कर लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा।
लालगेट से लेकर घुमना, चौक व रेलवे रोड पर भीड़भाड़ के कारण दिन में कई बाद जाम लग जाता है। लालगेट से शहर में सुुबह आठ से रात आठ बजे तक सवारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी जाम कैसे लग जाता है।
विज्ञापन

इस पर अधिकारियों ने जब पूरे मामले में जांच की तो पता चला कि गलियों से गुजर कर बड़ी संख्या में ई-रिक्शा शहर में सवारी ढो रहे हैं, जिससे हालात बिगड़ रहे हैं। इस पर शनिवार को टीएसआई देवेश कुमार ने शहर में अभियान चलाकर ई-रिक्शा पकड़कर लालगेट पर एकत्र कराए। टीएसआई ने 22 ई-रिक्शा के चालान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके चालकों को हिदायत दी कि वह शहर में ई-रिक्शा चलाते मिले तो उसे सीज कर दिया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य सीओ सिटी मन्नीलाल गौंड ने शहर का दौरा किया। दुकानदारों को मास्क पहनकर बैठने के निर्देश दिए और कहा कि ग्राहकों को भी बिना मास्क के कोई सामान न दे।

तीन सौ लोगों का किया चालान
फर्रुखाबाद। सिटी सर्किल में शनिवार दोपहर बिना मास्क के वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तीन सौ लोगों का बिना मास्क के वाहन चालने पर चालान किया गया। लोगों को हिदायत दी है कि पुन: बिना मास्क के वाहन चलाते हुुए मिलने पर वाहन सीज कर दिया जाएगा। नवाबगंज थाना पुलिस ने बिना मास्क के वाहन चला रहे 50 लोगों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed