{"_id":"62e02f9b724bbc122216cadb","slug":"bams-students-clashed-waving-guns-four-arrested-farrukhabad-news-knp709654742","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस छात्र भिड़े, तमंचे लहराए, चार धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएएमएस छात्र भिड़े, तमंचे लहराए, चार धरे गए
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रुपये के लेनदेन के विवाद में बीएएमएस के छात्र परीक्षा देने के बाद भिड़ गए। तमंचे लहराने से कॉलेज के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी के दीवान ने छात्रों के तमंचा लेकर घेरने की सूचना वायरलेस पर दे दी। इस पर पहुंची फोर्स ने तीन छात्रों सहित चार को पकड़ लिया। तलाशी में कार से एक कारतूस व गांजा की पुड़िया बरामद हुई।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी सदानंद यादव वर्ष 2016 से बघार नाला स्थित बाबू सिंह जय सिंह मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। दो माह पहले जनपद मैनपुरी के आगरा रोड निवासी साथी छात्र सैफ अली से विवाद हो गया था। सैफ ने सदानंद की कार पर पथराव कर दिया था। कार के शीशे टूट गए थे। तभी से दोनों में विवाद चल रहा था।
जनपद बदायूं थाना सिविल लाइन मधुवन कालोनी निवासी आशुतोष यादव भी बीएएमएस का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज निनौआ में है। वह मंगलवार को सैफ अली व जनपद बदायूं थाना सिविल लाइन की आवास विकास कालोनी निवासी वयम वशिष्ठ के साथ कार से केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद आशुतोष, सैफ अली व वयम कार में बैठ रहे थे। तभी सदानंद अपने साथियों के साथ बाइक से मौके पर पहुंच गया। वहां रुपये के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी छात्रों ने तमंचे निकाल लिए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस बीच वयम ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी मौके पर पहुंची। वहां छात्रों की भीड़ में तमंचे लहराते देखकर दीवान ने वायरलेस पर भीड़ से घिरे होने की सूचना दी।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने सीओ सिटी प्रदीप सिंह, कोतवाल जय प्रकाश पाल को फोर्स के साथ मौके पर भेजा।
पुलिस के पहुंचने से पहले कई लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने सैफ अली, सदानंद यादव, आशुतोष यादव और वयम को पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को कार से एक कारतूस व गांजा की पुड़िया बरामद हुई। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में बीएएमएस के तीन छात्र सहित चार लोग पकड़े गए हैं। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
--
कार की दोनों नंबर प्लेट पर लगा रखी थी मिट्टी
सीओ कार की दोनों नंबर प्लेटों पर मिट्टी लगी देखकर दंग रह गए। पूछने पर वयम ने बताया कि वह नोएडा से आ रहा था। रास्ते में मिट्टी लग गई, लेकिन कार में कहीं भी मिट्टी नहीं लगी होने पर ने फटकार लगाई।