{"_id":"64bd668605d283dd7205dba6","slug":"bams-student-jumped-from-tank-died-farrukhabad-news-c-12-knp1001-341179-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बीएएमएस का छात्र टंकी से कूदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बीएएमएस का छात्र टंकी से कूदा, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे स्थित मेजर एसडी सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष के छात्र ने पानी की टंकी से छलांग लगा दी। आत्महत्या से कुछ मिनट पहले ही छात्र ने वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट वायरल किया था। इसमें उसने अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट पढ़कर टंकी के पास पहुंचे छात्रों ने उसे टंकी के नीचे तड़पता देखा। छात्र को काॅलेज की इमरजेंसी ले जाया गया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची मां व परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
गोरखपुर के थाना खोराबाग के मोहल्ला रामनगर करजहां निवासी रिषभ पांडेय (21) मेडिकल काॅलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र था। उसने शनिवार रात 9:44 बजे पूर्वांचल के छात्रों के वाट्सएप ग्रुप पर अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट वायरल किया। उसमें अवसाद में होने का उल्लेख किया गया। उसने नीचे लिखा कि जब तक यह मैसेज देखोगे, तब तक मेरी बॉडी एमबीबीएस वाले वाटर टैंक के पास पड़ी होगी। आकर उठा लेना और सांसें बची हों, तो खत्म कर देना। यह मैसेज साथी छात्रों ने पांच मिनट बाद ही देखा और छात्रावास की तीसरी मंजिल से चीखते हुए गार्ड से गेट खुलवाकर दौड़कर टंकी के पास पहुंचे।
टंकी के नीचे वह हिचकियां भर रहा था। रिषभ को अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर रात साढ़े 10 बजे लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर साथी छात्रों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी, कादरीगेट इंस्पेक्टर विनोद शुक्ला, मऊदरवाजा थाना पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में डिप्रेशन की बात लिखी गई है। छात्र के मोबाइल की डिटेल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।