फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ballyragging accounts officer , appeared bangles

लेखाधिकारी से धक्कामुक्की, दिखाई चूड़ियां

Mon, 03 Aug 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Ballyragging accounts officer , appeared bangles
डायट रजलामई और ब्लाक समन्वयक केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे
विज्ञापन
शिक्षकों का छह माह का मानदेय अफसरों के आपसी मतभेद में फंस गया है। इससे खफा प्रशिक्षु शिक्षकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वित्त एवं लेखाधिकारी गजेंद्र कुमार के कक्ष के बाहर निकलने पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने धक्कामुक्की कर दी। इनको बीएसए के सामने प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने चूड़ियां दिखाई।

ब्लाक समन्वयक केंद्र बढ़पुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है।  सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी से मिलकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने मानदेय मांग की लेकिन उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इससे प्रशिक्षु शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। वह लेखाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी व हंगामा करने लगे। करीब आधे घंटे बाद कक्ष से बाहर आए लेखाधिकारी के साथ प्रशिक्षु शिक्षकों ने धक्कामुक्की कर दी। लेखाधिकारी ने कहा

कि अभी तक अभिलेख सत्यापित होकर नहीं आए हैं। इस कारण मानदेय भुगतान नहीं हुआ। यह सुनकर प्रशिक्षु शिक्षकों ने कहा  कि शासन ने टीईटी प्रमाण पत्र का सत्यापन कराकर मानदेय दिए जाने का आदेश दिया है। फिर भी मानदेय नहीं दिया जा रहा है। इसी दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता आर्येंद्र यादव वहां आ गए। इन्होंने लेखाधिकारी से वार्ता कर वेतन दिलाने की मांग की। लेखाधिकारी ने बीएसए का स्पष्ट आदेश न होने की जानकारी दी तो शिक्षक लेखाधिकारी को

लेकर बीएसए के कक्ष में पहुंचे। दोनों अफसरों को आमने सामने बैठाकर बात की। अफसरों के आपसी मतभेद को लेकर मानदेय रोके जाने से नाराज प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने चूड़ियां उतार कर वित्त एवं लेखाधिकारी दिखाई। कहा कि मानेदय नहीं दिला सकते तो चूड़ियां पहन लो। बीएसए के कक्ष से बाहर निकल कर प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर  प्रदर्शन किया। इनको समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

इस दौरान शिवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अखिल, वरूण, गौरव, अजीत, पूजा, पूनम, विभा, आदेश, अनुज, शिवकुमार, इंदु व ज्योति समेत 58 प्रशिक्षु शिक्षक उपस्थित थे। दोपहर बाद डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और लेखाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

वर्जन

प्रशिक्षु शिक्षकों को मानदेय देने का आदेश तीन माह पूर्व जारी कर दिया था। वित्त एवं लेखाधिकारी बिलों में आपत्ति लगाकर वापस कर रहे है। मानदेय भुगतान किए जाने की जिम्मेदारी वित्त एवं लेखाधिकारी की है। मानदेय न दिए जाने के कारण शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। - योगराज सिंह, बीएसए फर्रुखाबाद।

मानदेय भुगतान संबंधी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया। बीएसए ने आदेश के साथ शिक्षकों की सूची नहीं भेजी थी। इस कारण मानदेय भुगतान नहीं हो सका है। शीघ्र मानदेय दिलाया जाएगा।
गजेंद्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed