फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Baiyoen relatives three life sentences for murder

हत्या में सगे तीन भाइयोें को आजीवन कारावास

Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
विशेष अदालत एससीएसटी के न्यायाधीश रवींद्रनाथ दुबे ने हत्या के मुकदमे के आरोपी तीन सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं जवाबी मारपीट के मुकदमे के दो आरोपियों को एक साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तलैया साहब जादगान निवासी मुकीम खां अपनी जमीन पर 10 अक्तूबर 2002 को दीवार का निर्माण करा रहे थे, तभी मोहल्ले के रहने वाले पूत भाई उर्फ कयामुद्दीन, मुनन और निजामुद्दीन ने विरोध किया।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों भाइयों ने मुकीम को गोली मार दी। मुकीम की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई अजीज खां ने तीनों हमलावर भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। जबकि पूत भाई उर्फ कयामुद्दीन की पत्नी शाहना बेगम ने अजीज, मुकीम, लतीफ, मजीद और रफीक के खिलाफ भी कोर्ट के आदेश पर मारपीट व धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक ने जांच कर दोनों  मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। हत्या के मामले में तीनों सगे भाइयों एवं  मारपीट व धमकी मामले में अजीज, लतीफ व मुजीद के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान मजीद खां की मौत हो गई। ऐसे में मारपीट वाले मामले में  दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई हुई।


बचाव पक्ष के वकील व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने हत्या के मुकदमे के आरोपी पूत भाई उर्फ कयामुद्दीन, मुनन व निजामुद्दीन को दोषी पाकर आजीवन कारावास की सजा और जुर्माने से दंडित किया है।

वहीं मारपीट व धमकी मामले में आरोपी अजीज व लतीफ को दोषी पाकर एक साल की सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed