फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   baithak,farrukhabad news,disha meeting development

व्यवस्था धड़ाम, दुकानों तक नहीं पहुंच रहा राशन

Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
baithak,farrukhabad news,disha meeting  development
कलक्ट्रेट में बैठक में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत, डीएम संजय कुमार सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पिछले माह ही कोटेदार तक राशन पहुंचाने की लागू हुई व्यवस्था धड़ाम हो गई। बड़े-बड़े दावे करने वाले अधिकारियों की जनप्रतिनिधियों ने दिशा की बैठक में पोल खोल दी। भोजपुर विधायक ने कहा कि राशन एफसीआई गोदाम से कोटेदार की दुकान तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। बिना तौल कराए राशन दिया जा रहा है। खाद्य वितरण में लगे कर्मचारियों को हटाने के लिए कहा। डीएम ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुुई। विकास कार्यों की समीक्षा की गई। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू होने के बावजूद एफसीआई गोदाम से कोटेदारों की दुकानों पर राशन नहीं पहुंच रहा है। ठेकेदार ने कोई भी छोटा वाहन नहीं लगाया है।
विज्ञापन

ट्रक से उन स्थानों पर राशन उतारा जाता है, जहां पर धर्मकांटे नहीं लगे हैं। तौल न होने से कोटेदारों को पूरा राशन भी नहीं मिल पा रहा है। गेहूं व चावल का उठान का दोहरा भाड़ा देना पड़ रहा है। इस पर जब डीएसओ से जवाब मांगा गया तो वह इधर-उधर देखने लगे। जनप्रतिनिधियों ने खाद्य वितरण में लगे स्थानीय कर्मचारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ एम. अरून्मोली ने बताया कि पोर्टल तैयार कराकर ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की निगरानी की जा रही है। पांच मिनट में किसी भी ग्राम पंचायत की स्थिति देखी जा सकती है। लोहिया अस्पताल के आवासों में रह रहे बाहरी लोगों से आवास खाली कराए जाएं। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि टीम गठित कर दी गई है, कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने डॉक्टरों के रिक्त पदों की सूची मांगी।
जहानगंज में नाले का निर्माण बरसात से पहले पूरा कराने, सितवनपुर पिथू गोशाला मॉडल गोशाला बनाने, किसान सम्मान निधि के लंबित मामलों का निस्तारण करने, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सूची प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
गांव में गंदगी, गैरआबाद गांवों में सफाई कर्मी
जिले की 35 ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी नहीं लगाए गए, जबकि गैरआबाद गांवों में ड्यूटी लगाकर सफाई कर्मियों से साहब अपनी सेवा करा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने डीपीआरओ को गांवों में नियमित सफाई कराने के साथ उनकी निगरानी कराने के लिए कहा।
70 फीसदी शौचालय जर्जर
अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि ब्लाक राजेपुर के गांव हुसैनपुर राजपुर में 70 प्रतिशत शौचालयों की स्थिति खराब है। इसकी जांच कराई जाए। बताया गया कि 400 गांवों में पानी की टंकी बनाने का लक्ष्य है। इसमें 190 की डीपीआर बन चुकी है। 49 गांवों में निर्माण चालू कर दिया गया है।
टंकी निर्माण में सड़कें खोदे जाने की शिकायतें मिल रही हैं। घरों में पानी न पहुुंचने पर पुरानी टंकियों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। 84 पेयजल परियोजना का कार्य एक वर्ष से बंद होने की शिकायत की गई। लोहा पीटने वालों को आवास दिलाने और कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से रहने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए गए।

मिलीभगत से हो रही ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी
सांसद ने कहा कि विभागीय लापरवाही से बिजली व्यवस्था नहीं सुधर रही है। आए दिन ट्रांसफार्मर और इससे तेल चोरी की शिकायतें मिल रही हैं। कर्मचारी व ठेकेदार की मिलीभगत की भी आशंका है। अधिकारी अपने सामने ट्रांसफार्मर में पूरा तेल डलवाएं और उसकी निगरानी भी कराएं। संदिग्ध ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए। विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक गोशाला की बाउंड्रीवाल बनवाने का प्रस्ताव रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, कायमगंज विधायक डॉ. सुरिभ, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed