{"_id":"645bf5022be2755153051c54","slug":"bail-application-of-accused-in-photographers-murder-rejected-farrukhabad-news-c-12-1-226333-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: फोटोग्राफर की हत्या में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: फोटोग्राफर की हत्या में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, पढ़ें पूरा मामला
Thu, 11 May 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 11 May 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फर्रुखाबाद जिले में फोटोग्राफर की हत्या में आरोपी की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है। बचाव पक्ष के वकील ने इस संबंध में कोर्ट में दलीलें दी। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहे के पास के निवासी फोटोग्राफर कौशल कुमार 12 अगस्त 2022 को अपने दोस्तों के साथ पपियापुर स्थित ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में नलकूप कालोनी निवासी विशाल उर्फ लड्डू, गांव कुटरा के आजाद नगर निवासी रजत मिश्रा, राजा, मोहल्ला नगला नैन निवासी आकाश ठाकुर सहित तीन अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। कौशल कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने एससी/एसटी व हत्या में आरोपियों की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। आरोपी आकाश ठाकुर की जमानत के लिए कोर्ट में वकील की ओर से प्रार्थना पत्र देकर दलीलें दी गई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद हत्या व एससी/एसटी में आरोपी आकाश ठाकुर की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन