{"_id":"606606fc8ebc3e8d195aca55","slug":"bahubali-former-mp-dhananjay-singh-released-on-bail-farrukhabad-news-knp6210017173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह जमानत पर रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह जमानत पर रिहा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जौनपुर के बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर बुधवार को सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। वह बीस दिन तक सेंट्रल जेल में रहे। उनकी रिहाई को जेल अधिकारियों ने गोपनीय रखा।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में हुई हत्या के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम प्रकाश में आया था। लखनऊ पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इस बीच पूर्व सांसद धनंजय सिंह पांच मार्च को जनपद जौनपुर के थाना खुटहन में दर्ज वर्ष 2017 के मुकदमे में जमानत निरस्त करवाकर नैनी सेंट्रल जेल चले गए थे।
वहां उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था। इसके बाद उन्हें 11 मार्च को नैनी जेल से फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत हो जाने पर सेंट्रल जेल प्रशासन ने बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बुधवार को रिहा कर दिया। समर्थक अपनी कार में धनंजय सिंह को बैठाकर ले गए। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट से जमानत के आदेश आने पर पूर्व सांसद को रिहा कर दिया गया।