फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bahraich, Lucknow, Moradabad and Banaras teams will play semi-finals

Farrukhabad News: बहराइच, लखनऊ, मुरादाबाद व बनारस की टीमें खेलेंगी सेमीफाइनल

Sat, 18 Mar 2023 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bahraich, Lucknow, Moradabad and Banaras teams will play semi-finals
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह राज्य हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बहराइच, लखनऊ, मुरादाबाद व बनारस की टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बहराइच व आगरा के बीच हुआ। बहराइच ने आगरा को दो गोल से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बाबू सोसाइटी क्लब लखनऊ ने बिजनौर को एक के मुकाबले तीन गोल से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

सर्वाधिक रोमांचक मुकाबला तीसरे क्वार्टर फाइनल में देखने को मिला। मुरादाबाद व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच हुए इस मुकाबले में दोनों टीमें आखिरी हाफ तक बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूट आउट में भी दोनों टीमों ने बराबर-बराबर गोल मारे। आखिरी विकल्प शडन डेथ में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मुरादाबाद को पांच-चार से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में बनारस ने हरदोई को चार गोल से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। निर्णायक की भूमिका ब्रजेश कुशवाह, जावेद अल्ताफ, मुमताज, नितिन सक्सेना व सुनील चौहान ने निभाई। आयोजन सचिव शिव कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर निशीत सक्सेना, विनीत सक्सेना व बदरुद्दीन, योगेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed