{"_id":"65b2c9624003ae09bc0ce80f","slug":"bag-full-of-rs-2-lakh-kept-in-loaders-trunk-missing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-101956-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लोडर की डिकी में रखे दो लाख रुपये से भरा बैग गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लोडर की डिकी में रखे दो लाख रुपये से भरा बैग गायब
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। लोडर की खाली केबिन देखकर उचक्का डिकी खोलकर उसमें रखा नकदी से भरा बैग लेकर भाग गया। बैग में दो लाख रुपये बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
कादरीगेट थाने के गांव सोता बहादुरपुर गढि़या निवासी सरफुद्दीन और मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला बजरिया निवासी चंद्रप्रकाश एक बीड़ी एजेंसी में काम करते हैं। वह जिला मुख्यालय से शाम करीब छह बजे दुकानों पर बीड़ी देने लोडर से आए थे।
लोडर चालक सरफुद्दीन दुकानदार संजीव के यहां बीड़ी देने चला गया, जबकि चंद्रप्रकाश दूसरे दुकानदार को माल देने के लिए पीछे बंडल निकाल रहा था। इसी दौरान किसी उचक्के ने लोडर का केबिन खोलकर उसकी डिकी में रखा रुपये भरा बैग पार कर दिया। सरफुद्दीन लौटा, तो उसने केबिन की चाबी पूछी। चंद्रप्रकाश ने जानकारी से इंकार किया, तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
सरफुद्दीन ने एजेंसी मालिक इस्लाम चौधरी को सूचना दी। कुछ ही देर में एसएसआई नरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। चालक सरफुद्दीन ने बताया कि बैग में करीब दो लाख रुपये थे। वह माल पहुंचाने के बाद पिछले माल की वसूली कर ले जाते थे। एजेंसी का ही पैसा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)