{"_id":"61c0cded8b3d0a7f0376d440","slug":"ayushi-will-be-honored-with-three-gold-and-one-bronze-medal-farrukhabad-news-knp670722943","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन स्वर्ण व एक कांस्क पदक से आयुषी होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन स्वर्ण व एक कांस्क पदक से आयुषी होंगी सम्मानित
विज्ञापन
रजनी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दुर्गा नारायन महाविद्यालय की छात्रा आयुषी मेहरोत्रा ने एम. कॉम फाइनल की परीक्षा में विश्वविद्यालय स्तर पर 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इस उपलब्धि पर 29 दिसंबर को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक से सम्मानित करेंगी। सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर की बीए तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने वाली तीन छात्राओं और एक छात्र को भी कांस्य पद से सम्मानित किया जाएगा।
शहर के मोहल्ला सिकत्तरबाग निवासी व्यापारी विपिन कुमार मेहरोत्रा की पुत्री आयुषी ने जुलाई 2021 में एम. कॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा दी थी। इसमें 1000 में से 960 अंक प्राप्त किए। इस पर उन्हें कुलाधिपति कांस्य पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, सरदार इंटर सिंह स्वर्ण पदक और डॉ. एसएम शुक्ल स्वर्ण पदक के लिए चुना गया है। कालेज के प्राचार्य डॉ. मनोज गर्ग और वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने छात्रा को बधाई दी।
डॉ. विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रा ने विश्वविद्यालय स्तर पर कालेज व जिले का नाम रोशन किया है। वहीं, सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर की छात्रा रजनी, लक्ष्मी व सायना बानो और छात्र सत्येंद्र सिंह का चयन कुलाधिपति कांस्य पदक के लिए हुआ है। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा में रजनी ने 900 में से 781 अंक (86.78 प्रतिशत), लक्ष्मी ने 900 में से 772 (85.78 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
छात्र सत्येंद्र सिंह को 900 में से 762 (84.67 प्रतिशत) और छात्रा सायना बानो को 900 में से 758 (84.22 प्रतिशत) अंक मिले। इन सभी छात्र-छात्राओं को 29 दिसंबर को कानपुर विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पदक देकर सम्मानित करेंगी। कालेज के प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक प्राप्त कर खुद के साथ कॉलेज का नाम रोशन किया है।

सायनाबानो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लक्ष्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD