फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ayurvedic medicines are unavailable in hospitals; AYUSH doctors are providing allopathic treatment.

Farrukhabad News: अस्पतालों में आयुर्वेदिक दवाएं नहीं, आयुष डॉक्टर कर रहे एलोपैथिक इलाज

Tue, 20 Oct 2026 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ayurvedic medicines are unavailable in hospitals; AYUSH doctors are providing allopathic treatment.
फर्रुखाबाद। सीएमओ के अधीन संचालित सीएचसी व पीएचसी में आयुष डॉक्टरों की तैनाती है, लेकिन यहां आयुर्वेदिक दवाएं नहीं हैं। एक वर्ष से दवाओं की खरीद भी नहीं हो सकी। आयुष डॉक्टरों से एलोपैथिक इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के बाद लोगों का आयुर्वेद पर विश्वास बढ़ा है। पेट संबंधी बीमारी हो या जोड़ों का दर्द, अक्सर मरीज आयुर्वेदिक दवाओं की मांग करते हैं। सरकार का भी आयुर्वेद पर जोर है। सीएमओ के अधीन संचालित सीएचसी व पीएचसी पर 14 आयुष डॉक्टरों के अलावा दो होम्योपैथिक व चार यूनानी डॉक्टरों की तैनाती है। प्रतिवर्ष आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद के लिए शासन से अलग से बजट दिया जाता है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद पर अधिक ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व खरीदी गई आयुर्वेदिक दवाएं अधिकांश अस्पतालों में खत्म हो चुकी हैं। कुछ अस्पतालों में 30 दवाओं के सापेक्ष कम मात्रा में कुछ दवाएं ही बची हैं। इससे आयुष डॉक्टर अब अस्पतालों में एलोपैथिक इलाज कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब विभाग आयुष डॉक्टरों की तैनाती कर रहा है तो आयुर्वेदिक दवाएं भी अस्पताल में उपलब्ध होनी चाहिए। जब अस्पताल में ही दवा नहीं होगी तो वह मरीज को कहां से उपलब्ध कराएंगे। इस वित्तीय वर्ष के साढ़े छह माह बीतने के बावजूद आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा खरीद के लिए शासन से नहीं मिला बजट
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अस्पतालों में आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में वह जानकारी करेंगे। उन्हें जानकारी दी गई है कि अभी शासन से बजट नहीं मिला है। इससे आयुर्वेदिक दवाओं की खरीद नहीं की जा सकी है। बजट मिलते ही दवाओं की खरीद कर अस्पतालों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed