फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempted rape by entering the house of a woman

Farrukhabad News: महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 04 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape by entering the house of a woman
फर्रुखाबाद। महिला से घर में घुसकर गांव के लोगों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिजनों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने कार्रवाई को लेकर एसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को एसपी को प्रार्थना पत्र भेजा है। इसमें आरोप लगाया कि पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह सास ससुर के साथ गांव में रहती है। गांव के चार दबंग युवक कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। चारों युवक उस पर गलत नजर रखते हैं। 6 मार्च को चारों युवक घर में घुस आए। सोते समय उसको दबोच कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर यह लोग भाग गए। उलाहना देने पर युवक व उसके परिजनों ने दबाव बनाकर समझौता करवा दिया।
विज्ञापन

24 अप्रैल को सास-ससुर सहित परिवार के लोग पड़ोसी के घर गए हुए थे। उसी दौरान यह लोग घर पर लाठी डंडे लेकर आए। मारपीट कर उसको पकड़कर ले जाने लगे। शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। इन लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। देवर करन के कंधे की हड्डी टूट गई। आस-पास के लोगों के आ जाने पर यह लोग धमकी देकर भाग गए। इस मामले में थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया। दूसरे पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed