फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attempt to occupy land in Khanpur, two JCBs caught

खानपुर में कीमती जमीन पर कब्जे का प्रयास, दो जेसीबी पकड़ी

Sun, 26 Jul 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy land in Khanpur, two JCBs caught
कादरीगेट चौकी के बाहर खड़ी जेसीबी और लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
खानपुर में जमीन पर कब्जे का प्रयास, दो जेसीबी पकड़ीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कादरीगेट-पांचालघाट रोड किनारे खानपुर में कीमती जमीन पर कब्जे का प्रयास करते समय पहुंची पुलिस ने दो जेसीबी पकड़ लीं। बाद में नेताओं की सिफारिश पर तीन घंटे बाद जेसीबी छोड़ भी दी गईं। मामले में एक पक्ष मुकदमा चलने की बात कह रहा है, तो दूसरा बैनामे की। पुलिस ने दोनों पक्षों से कागजात दिखाने को कहा है।
शहर से सटे खानपुर में रोड किनारे करोड़ों की कीमत का एक प्लाट पड़ा है। इस पर तीन दशक से मुकदमेबाजी हो रही है। रविवार सुबह पांचाल घाट स्थित एक अधिवक्ता की दो जेसीबी मौके पर पहुंचीं और नींव खुदाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में ईंटें पहुंच गईं और नींव भरा जाने लगी। इसका पता चलते ही दूसरा पक्ष मौके पर पहुंचा, तो विवाद खड़ा हो गया। तभी एक सत्ताधारी नेता के कहने पर कादरीगेट चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश अवस्थी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख मजदूर इधर-उधर हो गए। पुलिस ने दोनों जेसीबी कब्जे में ले लीं और चौकी ले आए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दोनों पक्षों से 25-30 लोग चौकी पर पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक बातचीत के बाद पुलिस ने जेसीबी छोड़ दीं। हालांकि देर शाम तक जमीन पर कब्जा करने वाले पक्ष के छह-सात लोग वहीं जमे रहे। आसपास के लोगों का कहना है कि यह जमीन काफी दिनों से विवादित है। पुलिस समय से न पहुंचती, तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक पक्ष 34 साल से जमीन पर मुकदमा चलने और दूसरा पक्ष बैनामा कराने की बात कह रहा है। जेसीबी का कोई रोल नहीं था। वहां थीं तो एहतियातन ले आए थे। दोनों पक्षों को अपने कागज लाने को कह दिया गया है। अब वहां कोई नया काम नहीं होगा।’-हरिओम प्रकाश त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कादरीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed