{"_id":"66abed49edac984af40d5134","slug":"attempt-to-assault-the-lawmen-who-went-to-enforce-the-order-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114074-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आदेश का अनुपालन कराने गए कानूनगो से मारपीट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आदेश का अनुपालन कराने गए कानूनगो से मारपीट का प्रयास
विज्ञापन
नवाबगंज। एसडीएम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने गए कानूनगो को ग्रामीणों व महिलाओं ने घेर लिया। उनसे मारपीट करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कानूनगो को बचाया। कानूनगो ने 10 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दी।
कायमगंज तहसील में तैनात कानूनगो रवींद्र मौर्य एसडीएम न्यायिक के आदेश पर रामऔतार बनाम होतीराम के मुकदमे में हुए आदेश का अनुपालन कराने के लिए लेखपाल के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में पहुंचे। वहां आदेश के बारे में मुकदमे से जुड़े लोगों को बताया। इस पर ग्रामीण व महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आ गए।
कानूनगो को घेरकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। ग्रामीणों व महिलाओं का उग्र रूप देखकर कानूनगो ने एसओ को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनगो को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। कानूनगो ने दस लोगों के खिलाफ मारपीट का प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।