फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Attack and stone pelting by miscreants on preventing demolition of plot's foundation

Farrukhabad News: प्लाट की नींव तोड़ने से रोकने पर दबंगों का हमला, पथराव

Tue, 13 Jan 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 13 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Attack and stone pelting by miscreants on preventing demolition of plot's foundation
फर्रुखाबाद। शहर से सटे नरायनपुर बगीचा में प्लाट की नींव तोड़कर रास्ता निकालने का प्रयास करने से रोकने पर दबंगों ने हमला कर पथराव किया। इसमें दंपती और गर्भवती बहू को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला नरायनपुर बगीचा निवासी अरुण कुमार (58) ने पांच साल पहले एक प्लाट का अपनी पत्नी नन्हीं देवी (55) के नाम बैनामा कराया था। उसमें नींव भी भरवा दी थी, पास में ही कुछ लोगों के प्लाट हैं। उनके जाने की रास्ता नहीं है तो वो दबंगई के बल पर नन्हीं देवी के प्लाट से रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम दबंग इकट्ठा होकर नन्हीं देवी के प्लाट की नींव उखाड़ने लगे। जानकारी होते ही उनके पति अरुण कुमार ने पहुंचकर विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर नन्हीं बचाने पहुंचीं, तो उन्हें भी लाठी डंडे मार कर घायल कर दिया। इसी दौरान पुत्र कृष्णगोपाल की गर्भवती पत्नी साक्षी (22) पहुंची तो दबंगों के घर की महिलाओं और युवकों ने पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मामला बढ़ता देख छत से पथराव शुरू कर दिया गया। लाठी-डंडों, सरिया व पथराव में नन्हीं, अरुण व साक्षी को काफी चोटें आईं। घायलों को पुलिस लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। अरुण ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है। मेडिकल परीक्षण करवाया है। प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed