{"_id":"639a153948c82e33b60e4efc","slug":"attachment-notice-pasted-at-the-then-secretary-s-house-in-embezzlement-farrukhabad-news-knp733502610","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 16 लाख के गबन में तत्कालीन सचिव के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 16 लाख के गबन में तत्कालीन सचिव के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 16 लाख के गबन में तत्कालीन सचिव के घर पर एसआईबी झांसी ने स्थानीय पुलिस के साथ कुर्की नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। इस दौरान डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई।
सहकारी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अनुभव सागर ने वर्ष 2020 में मेरापुर साधन सहकारी समित के तत्कालीन सचिव दयाशंकर मिश्रा सहित तीन लोगों के खिलाफ 16 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
मुकदमे की जांच मेरापुर थाने से विशेष अनुसंधान साधन सहकारिता सीबीसीआईडी झांसी स्थानांतरित कर दी गई थी। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर राजनाथ यादव कर रहे हैं। उन्होंने दो आरोपियों पर लापरवाही व गबन में दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
आरोपी दयाशंकर मिश्रा की तलाश में शमसाबाद थाना क्षेत्र के उनके पैतृक गांव बेलासराय गजा व शहर कोतवाली की आवास विकास कालोनी के मकान पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। कोर्ट में राजनाथ यादव की ओर से कुर्की के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था।
कोर्ट के आदेश पर बुधवार को आवास विकास चौकी पुलिस के साथ इंस्पेक्टर ने सचिव के आवास विकास कॉलोनी के मकान पर कुर्की नोटिस चस्पा किया। मकान में किराएदार ही मिले। इंस्पेक्टर राजनाथ ने बताया कि आरोपी दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ कुर्की नोटिस चस्पा की कार्रवाई कर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई गई।