फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ATMs in rural areas were closed

ग्रामीण इलाकों में बंद रहे एटीएम, भटके ग्रामीण

Sat, 26 Nov 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sat, 26 Nov 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
ATMs in rural areas were closed
स्टेट बैंक रेलवे रोड के एटीएम के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दो दिन तक बैंकों में अवकाश होने से शनिवार को शहर व ग्रामीण इलाकों के एटीएम पर ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी रहीं। हालांकि अधिकांश एटीएम बंद नजर आए।

 स्टेट बैंक रेलवे रोड के एटीएम पर खड़ा हूं। यहां एटीएम से लेकर सड़क तक रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की लाइन लगी है। हाता सफ्दर खां के बंटू अवस्थी एटीएम से दो हजार रुपये निकालकर बाहर निकले


न्होंने बताया कि दो घंटे लाइन में लगने के बाद उनका नंबर आया। वहीं लाइन में लगे गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व के रामकुमार कहते हैं कि शहर में आधा दर्जन से ज्यादा एटीएम उन्हें बंद मिले, जिसके बाद वह यहां आए हैं। डेढ़ घंटे से लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन



स्टेट बैंक मोहम्मदाबाद का एटीएम बंद है। एटीएम के पास शरीफ खां निवासी मोहल्ला किदवई नगर खड़े हैं। पूछने पर बताते हैं कि एटीएम से रुपये निकालने आए तो वह बंद मिला। कोई गार्ड भी नहीं दिख रहा है। शाखा प्रबंधक प्रमोद गंगवार ने बताया कि एटीएम शुक्रवार को खराब हो गया। इंजीनियरों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेट बैंक अमृतपुर का एटीएम बंद है। एटीएम के अंदर शटर डालकर गार्ड केबिन में बैठे हैं। शटर खटखटाने पर गार्ड अखिलेश कुमार निकलते हैं और बताते हैं कि सुबह एटीएम चालू था। ग्राहकों ने एटीएम से रुपये भी निकाले लेकिन दोपहर 12 बजे एटीएम में रुपये फंस गए, जिससे वह बंद हो गया। इसकी सूचना शाखा प्रबंधक नरेंद्र सिंह को दे दी गई है।



बैंक आफ इंडिया कायमगंज रोड कंपिल का एटीएम बंद है। आसपास दुकानदारों से एटीएम के गार्ड के बारे में जानकारी की तो कोई जानकारी नहीं दे सका। इसी दौरान एटीएम से अमन शाक्य निवासी मांझगांव पश्चिम रुपये निकालने आते हैं। एटीएम बंद देख वह मायूस हो गए। पूछने पर बताया कि दो दिन बैंक बंद रहेगी। सोचा एटीएम से रुपये निकाल लें तो वह भी बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed