{"_id":"635ac038e39c6f2235784ce3","slug":"atm-vandalized-in-an-attempt-to-steal-farrukhabad-news-knp725228553","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में चोरी का प्रयास, डिसप्ले व सीसीटीवी कैमरे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में चोरी का प्रयास, डिसप्ले व सीसीटीवी कैमरे तोड़े
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद में एटीएम में तोड़फोड़ के बाद पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। कोतवाली के पास एटीएम मेें चोरी का प्रयास किया गया। चोरों ने एटीएम की डिसप्ले व सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। पुलिस मामले की जंाच कर रही है।
कोतवाली से 200 मीटर की दूूरी पर इंडिया वन का एटीएम लगा है। बुधवार रात किसी ने ईंट मारकर उसकी डिसप्ले तोड़ दी।
पीछे लगे सिस्टम को उखाड़कर सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। गुरुवार सुबह केयर टेकर मनोज पाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को एटीएम में करीब 10 लाख रुपये डाले गए थे। कंपनी के कर्मचारी ही जांच के बाद नुकसान के बारे में बता सकेंगे।
फिलहाल देखकर लगता है कि कैश नहीं निकाला जा सका है। पुलिस सीसीटीवी के डीवीआर से चोरों को पहचाने का प्रयास कर रही है।