{"_id":"58b9a7cf4f1c1ba06483147b","slug":"atkegi-pension-from-bureaucratic-lethargy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरशाहों की सुस्ती से अटकेगी पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरशाहों की सुस्ती से अटकेगी पेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 03 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में तीन नाकों पर 17.26 लाख पकड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से गरीबों के भरण पोषण में मदद के लिए चलाई जा रहीं कई जनकल्याणकारी पेेंशन योजनाओं में आधार कार्ड लिंक नहीं कराया गया है। वित्तीय वर्ष के 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन 61973 पेंशनरों के आधार कार्ड लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे में आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 में हजारों लोगों की पेंशन भुगतान अटक सकता है।
वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रदेश सरकार ने शत प्रतिशत लाभार्थियों के आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक कराने के निर्देश दिए थे। जून 2017 तक का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन जिला समाज कल्याण विभाग, जिला प्रोवेशन विभाग, विकलांग जन कल्याण विभाग में से कोई भी विभाग ऐसा कर पाने में सफल नहीं हुआ था।
तब कई महीने विलंब से पेंशन की पहली किश्त मिल पाई थी। स्थानीय अफसरों की मांग पर तब समय सीमा बढ़ा दी गई थी, लेकिन इस बार भी काम पूरा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी को भेजी गई 31 जनवरी तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले की 603 ग्राम पंचायतों, दो नगर पालिका फर्रुखाबाद व कायमगंज, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, कंपिल, शमशाबाद में नि:शक्त पेंशनरों में से 8955, वृद्धावस्था के 21755, निराश्रित महिला पेंशनर विधवा के 10645 और समाजवादी के 20618 पेंशनर के अब तक आधार कार्ड की फीडिंग नहीं कराई गई है।
पेंशन योजना कुल पेंशनर आधार सीडिंग
नि:शक्त पेंशनर 14975 5990
वृद्धावस्था पेंशन 35226 13471
निराश्रित महिला पेंशनर 26127 15482
समाजवादी पेंशनर 47035 26417
-
विभाग के एक अधिकारी की मानें तो आधार सीड होने के बाद डबल पेंशनधारक अपने आप बाहर हो जाएंगे। वहीं मृतक व आयु सीमा के आधार पर अपात्र पेंशनधारकों की भी छटनी हो जाएगी।
विभागीय स्तर पर पेंशनरों के आधार कार्ड की सीडिंग का कार्य चल रहा है। इसमें कोई लापरवाही नहीं हो रही है। कुछ पेंशनर खुद ही आधार कार्ड लिंक नहीं करा रहे हैं। ऐसे में जब उनकी पेंशन रुकेगी तब खुद ही आधार कार्ड लिंक कराने पर ध्यान देंगे।
ललिता यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।