फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   atikraman,farrukhabad news,buldoger

12.40 मीटर ही रहेगी स्टेशन से नाला मछरट्टा मार्ग की चौड़ाई

Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
atikraman,farrukhabad news,buldoger
शहर के रेलवे रोड पर पड़ा भवन तोड़े जाने का मलबा व बंद दुकानें। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन से नाला मछरट्टा तक का मार्ग की चौड़ाई 12.40 मीटर ही रहेगी। इसे कम नहीं किया जाएगा। जहां तक निशान लगाया गया है, वहां तक लोग खुद ही कब्जे तोड़ लें तो ठीक, नहीं तो बुलडोजर चलेगा।
विज्ञापन

चार जून को रेलवे रोड पर 12.40 मीटर रोड चौड़ा करने के लिए भवनों पर निशान लगे थे। तब से पूरा बाजार बंद है। लोग अपने प्रतिष्ठानों को तोड़ने में लगे थे। बुधवार को पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल सिटी मजिस्ट्रेट से मिले। उन्होंने जनहित में रोड की नाप कम करने की मांग की थी। इसी के बाद शहर में अफवाह उड़ी कि अब रोड की चौड़ाई कम होने वाली है।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में रेलवे रोड पर तेजी से चल रही तोड़फोड़ के काम की गति काफी धीमी हो गई। हालांकि बाजार पूरी तरह से अभी भी बंद है। यही हाल कादरीगेट से लिंजीगंज तक का है। लोगों का व्यवसाय बंद है। सबसे ज्यादा परेशानी रोज कमाकर खाने वालों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने साफ किया कि नेता अपने हिसाब से बात करते हैं। नगर पालिका और मास्टर प्लान के नक्शे में रेलवे स्टेशन से नाला मछरट्टा मार्ग तक का रोड 13 मीटर दर्ज है। यदि इतना तोड़ते तो बाजार में काफी नुकसान होता। इसीलिए उन्होंने 12.40 मीटर नाप कर दी है। इससे कम नहीं हो सकती। उनकी मंशा है कि लोग खुद कब्जे तोड़ लें, तो ठीक है। नहीं तो बुलडोजर से वह तुड़वा देंगी।
अतिक्रमण के नाम पर शुरू हुई राजनीति
सड़कों की नाप कम करने का दांव चुनावी नजर से देखा जा रहा है। शहर के तमाम लोग आस लेकर नेताजी के निवास पर पहुंच कर अपनी पीड़ा बता रहे हैं। वही लोग बाहर आकर एक-दूसरे से शीघ्र ही बुलडोजर बंद होने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे में कुछ नेताओं ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के पीड़ितों को वोट बैंक की नजर से देखना शुरू कर दिया है।

पोस्टर लगाकर मांगा मुआवजा
बजरिया मोहल्ले में गुरुवार रात कई स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इसमें लिखा कि अतिक्रमण के नाम पर जनता से धोखा नहीं चाहिए। यह विकास नहीं महाविनाश है। जनता की रोजी रोटी छिन जाएगी। जनता भीख मांगेगी। क्या सांसद, विधायक लापता हैं। नहीं सुन रहा कोई जनता की आवाज, नहीं चाहिए ऐसा विकास। मोहल्ले के ही भाजपा नेता विश्वास गुप्ता ने कहा कि मेहनत की कमाई के नुकसान का मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed