{"_id":"6289355bbec5541b1e41922a","slug":"atikraman-farrukhabad-news-buldoger-farrukhabad-news-knp6981143101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों, मकानों के छज्जे तोड़े, नाला खोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों, मकानों के छज्जे तोड़े, नाला खोदा
विज्ञापन
शहर के बाग लकूला में निजी अस्पताल की दीवार तोड़ती जेसीबी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। प्रशासन ने लकूला गिहार बस्ती में अतिक्रमण हटाया। बस्ती से आवास विकास कालोनी की ओर सड़क किनारे करीब 10 मकानों के बाहर निकले छज्जा गिरा दिए और किनारे से काफी गहरा नाला खुदवा दिया। इसके बाद मसेनी चौराहे की ओर कुछ चबूतरों को तोड़ दिया गया।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व ईओ रविंद्र कुमार पुलिस व पीएसी के साथ शनिवार सुबह गिहार बस्ती में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने पहुंचे। आवास विकास कालोनी मार्ग पर करीब आठ मकानों के बाहर अतिक्रमण हटाया गया। मकानों के छज्जे भी गिरा दिए गए। इसके बाद मकानों से सटाकर गहरा नाला खोद दिया गया। बाद में मसेनी रोड पर बाग लकूला तक कुछ चबूतरों को तोड़ दिया गया।
सिंह अस्पताल और उसके पास के मकान का सात फीट भवन सरकारी भूमि पर बना निकला। कुछ दूूरी पर केदार अस्पताल का 20 फीट का टिनशेड और दो मंजिला इमारत का छह फीट का हिस्सा भी सरकारी जमीन पर बना मिला। इसे 24 घंटे में तोड़ लेने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
कादरीगेट के भवन स्वामियों को चेताया
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव सुबह कादरीगेट पहुंचीं। उन्होंने अतिक्रमण में आने वाले भवन स्वामियों को चेताया। कहा कि मकान तुड़वाने में तेजी लाएं। अन्यथा बुलडोजर से तुड़वा दिया जाएगा।
गरीबों का तोड़ा तो आपका छोड़ेंगे नहीं
सिटी मजिस्ट्रेट ने जब केदार अस्पताल का टिनशेड गिराने का आदेश जेसीबी चालक को दिया, तो अस्पताल संचालक हाथ जोड़ने लगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब लकूला में गरीबों का अवैध कब्जा तोड़ दिया, तो आपका नहीं छोड़ा जाएगा।
रसोई टूटी तो सड़क पर चूल्हा रख बनाई रोटी
लकूला से आवास विकास कालोनी मार्ग पर अतिक्रमण हटने से छह मकानों के बरामदे, रसोई भी ढह गईं। पालिका ने जेसीबी से नाला खोदवा दिया। रसोई गिरने से बच्चों के लिए एक महिला ने सड़क किनारे चूल्हा रखकर रोटी बनाई। महिला आंखों में आंसू लिए रोटी बना रही थी।