{"_id":"a38a494ba5bc83b1878f1210abf1c252","slug":"at-the-time-of-trial-pipe-cracked-tank-washers-thousands-liters-of-water-waisted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी के ट्रायल के समय पाइप वाशर फटा, हजारों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी के ट्रायल के समय पाइप वाशर फटा, हजारों लीटर पानी बर्बाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 26 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
वर्षों से बंद पड़ी लालसराय पानी टंकी के ट्रायल के दौरान पाइप का वाशर फट
विज्ञापन
गया। इसके चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी की धार इतनी तेज थी
कि आसपास दुकानों के अंदर भी पानी पहुंच गया। जोन प्रभारी ने बताया कि
मंगलवार तक पाइप का वाशर ठीक करवाकर सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
लालसराय पानी टंकी करीब छह साल से ठप पड़ी है। इसके चलते इससे जुड़े मोहल्ला तलैया फजल इमाम, बूरावाली गली, खटकपुरा, घुमना बाजार और नितगंजा समेत दर्जनों मोहल्लों में पानी का संकट है। पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर बीते दिनों टंकी का सफाई कार्य और वाल्व आदि बदलना शुरू किया गया।
गुरुवार को टंकी की सफाई और वाल्व आदि ठीक करने के बाद टंकी में पानी भरा गया। शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे जैसे ही ट्रायल के लिए पानी छोड़ा गया तो टंकी के पाइप का वाशर फट गया। इसके फटने से तेज धार के साथ पानी बहने लगा। पानी की धार इतनी तेज थी कि सड़क तक पानी आ रहा था।
टंकी का पानी रामू अवस्थी, राजेश श्रीवास्तव और आमिर की दुकानों में पानी चला गया। करीब आधे घंटे में ही पूरी टंकी खाली हो गई। जानकारी मिलने पर नगर पालिका कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वनाशर बदलने का काम शुरू किया लेकिन इसे बदला नहीं जा सका।
जोन प्रभारी सुहेल अली ने बताया कि कई साल से टंकी बंद चल रही है। यह शहर की सबसे पुरानी टंकी है। इसके चलते टंकी के कई उपकरण जंग खा चुके हैं। ट्रायल के लिए शुक्रवार को सप्लाई चालू की गई थी, तभी वाशर फट गया। उन्होंने बताया कि वाशर बदलने में करीब दो-तीन दिन का समय लग जाएगा। संभवत: मंगलवार तक सप्लाई चालू कर दी जाएगी।