फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   At the PHC, some areas are locked, while in others, patients are left in the care of ward boys.

Farrukhabad News: पीएचसी में कहीं ताले तो कहीं मरीज वार्डबॉय के हवाले

Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
At the PHC, some areas are locked, while in others, patients are left in the care of ward boys.
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगा आरोग्य मेला एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से अधूरा रहा। कई पीएचसी के ताले नहीं खुले। ग्रामीण क्षेत्र में कहीं फार्मासिस्ट ने मरीज देखे तो कहीं वार्डबॉय ने लाल-पीली गोली देकर टरकाया।
विज्ञापन


शहर के छह और ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य मेला लगता है। इस बार एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल का असर आरोग्य मेले पर दिखाई दिया। 8, 9 व 10 अक्तूबर को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन चला। 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन है। इस बीच रविवार को न तो सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और न ही नगरीय पीएचसी डॉक्टर व कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाएं देने पहुंचे। पीएचसी नवदिया व भोलेपुर में ताला लगा मिला। शहर में आरोग्य मेला की सेवाएं ठप रहीं।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
नवाबगंज। पीएचसी खलवारा में कोई डॉक्टर न पहुंचने से फार्मासिस्ट प्रेम रंजन ने 72 मरीज देखकर दवाई दी। एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से एलटी, डॉक्टर व एएनएम नहीं पहुंचीं। वार्डबॉय की ड्यूटी नवाबगंज सीएचसी पर होने से फार्मासिस्ट के हवाले ही आरोग्य मेला रहा। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन ने बताया कि अकेले मरीज देखकर दवा देने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कंपिल क्षेत्र की पीएचसी बरखेड़ा में फार्मासिस्ट जगजीवन राम ने 62 मरीज देखे। जुकाम, बुखार, खुजली के मरीज अधिक रहे। एलटी अनूप कुमार ने पांच मरीजों की किट से मलेरिया की जांच की। वार्डबॉय पवन कुमार ने मरीजों को दवा बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलटी न होने से जांच ठप
शमसाबाद। पीएचसी फैजबाग में डॉ. अमित कुमार ने 55 मरीज देखे। इस दौरान एएनएम रूपम चतुर्वेदी व फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत मौजूद रहे। वहीं पीएचसी चिलसरा में संविदा डॉ. नितिन राजपूत ने 65 मरीज देखकर फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत से दवाई दिलवाई। बुखार व खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी।
दिखा हड़ताल का असर
मोहम्मदाबाद। पीएचसी खिमसेपुर में डॉ. सौरभ कटियार ने दोपहर दो बजे तक 15 मरीज देखे। एलटी प्रगति, साहिल, फार्मासिस्ट अमित कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। डॉक्टर ने ही दवाई दी। गांव मरहला निवासी शिवरतन (48) व नगला पंचम निवासी बलवीर (70) ने बताया कि वह शुगर की जांच कराने आए थे, एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी।
पीएचसी सिरौली पर तैनात डॉ. अमित गुप्ता व पिपरगांव के डॉ. शैलेंद्र हड़ताल पर होने से सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव यादव ने दोनों पीएचसी पर जाकर 19 मरीज देखे। डॉ. गौरव यादव ने बताया कि दोनों पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। पीएचसी धीरपुर में डॉ. विकास ने दोपहर 1:40 बजे तक 49 मरीज देखे।

जिठौली पीएचसी का नहीं खुला ताला
फोटो-14 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथनापुर में बैठा बार्ड बाय।
फोटो-16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली में लगा ताला। -
फोटो-17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबलपुर में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री।
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथनापुर में संविदा डॉ. सुधीर सिंह हड़ताल पर रहे। अस्पताल में बार्डबॉय बैठा मिला। अस्पताल में पहुंचे मरीज गुड्डी देवी, माया, महेश पाल आदि बिना दवा के ही लौट गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली में ताला लगा रहा। यहां भी डाॅ. पंकज कटियार की संविदा पर तैनाती है। फार्मासिस्ट आलोक कटियार ने बताया कि उनकी गांव सैदापुर में लगे कैम्प में ड्यूटी थी। इससे अस्पताल बंद है।
पीएचसी सरह में डाॅक्टर न आने से वार्डबॉय वीरपाल तिवारी मरीजों को दवा देते रहे। मरीजों की जांच भी नहीं हो सकी। पीएचसी सबलपुर में डाॅ. नेहा गुप्ता की गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में ड्यूटी होने से फार्मासिस्ट प्रभाकर अग्निहोत्री ने 51 मरीज देखकर दवाई दी। वहीं पीएचसी अमृतपुर में मरीजों खासी भीड़ रही। यहां एनएचएम के तहत संविदा पर तैनात डॉ. गौरव वर्मा ने मरीज देखे। एलटी ने जांच की।

मांगा जाएगा जवाब
सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के आंदोलन कार्यक्रम में 11 अक्तूबर का कोई जिक्र नहीं था। इससे आरोग्य मेले में न जाने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों से जवाब मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed