फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Assault and stone pelting on breaking sound, three injured

लुखरियाई में नांद तोड़ने पर मारपीट व पथराव, तीन घायल

Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Assault and stone pelting on breaking sound, three injured
मोहम्मदबाद। गांव लुखरियाई में नाद तोड़ने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हुआ। इसमें दोनों ओर से दो महिलाएं व एक युवती घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद दोनों ओर से जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव लुखरियाई निवासी विनीता पत्नी रक्षपाल का गांव के ही किशनपाल से नाद तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। इससे गांव में अफराफरी मच गई। रक्षपाल ने किशनपाल उसकी पत्नी उर्मिला, पुत्री गिरजा कुमारी, विनीता कुमारी के खिलाफ मारपीट व जान माल की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों उसकी जगह में बनी नाद तोड़ डाली। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में विनीता घायल हो गई। दूसरी ओर से उर्मिला पत्नी किशनपाल ने सरमन, सचिन, रंजीत, निवीता पत्नी रक्षपाल के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर पथराव किया। इसमें उर्मिला व उसकी पुत्री गिरजा कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों ओर से घायलों का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed