फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Asked for 30 thousand rupees in exchange for leaving his son, deposited 10 thousand rupees in his account

Farrukhabad News: बेटे को छोड़ने के बदले 30 हजार मांगे, 10 हजार खाते में डलवाए

Fri, 03 May 2024 03:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Asked for 30 thousand rupees in exchange for leaving his son, deposited 10 thousand rupees in his account
फर्रुखाबाद। पुणे में नौकरी कर रहे युवक के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें सामने वाले ने कहा कि वह फतेगढ़ कोतवाली से बोल रहा है। उसके बेटे को पकड़ लिया है, 30 हजार रुपये बताए खाते में डाल दो वरना चालान कर देंगे। पीड़िता की पत्नी ने बताए खाते पर 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। शक होने पर बेटे के स्कूल गई तो वह कक्षा में पढ़ता मिला। इसके बाद उसे टप्पेबाजी का पता चला।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी सोनू सिंह पुणे में एक निजी बैंक में नौकरी करते हैं। घर पर पत्नी प्रीती सिंह और बच्चे रहते हैं। गुरुवार सुबह सोनू सिंह के मोबाइल पर फोन गया। फोन पर बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह फतेहगढ़ कोतवाली से बोल रहा है।
विज्ञापन

तुम्हारे बेटे को पकड़ लिया है। छुड़ाना चाहते हो तो 30 हजार रुपये तुरंत डाल दो, अन्यथा चालान कर देंगे। सोनू ने इसकी जानकारी प्रीती को दी। प्रीती ने पहली बार छह हजार और फिर चार हजार रुपये फोन नंबर पर से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद प्रीती विद्यालय पहुंची तो उनका बेटा वहां कक्षा में पढ़ रहा है। पीड़िता ने रिश्तेदारों के साथ कोतवाली में शिकायत की, मगर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता एसपी के यहां पहुंची। उनके न मिलने पर वह घर लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि उनके पास तहरीर नहीं आई है। फोन पर यह घटना बताई गई थी। यदि तहरीर आती है, तो वह इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed