फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ashutosh found missing at Subedarganj railway station

सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर मिला लापता आशुतोष

Mon, 14 Oct 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh found missing at Subedarganj railway station
किशोर आशुतोष मिश्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
हिंदू महासभा के सम्मेलन में जाने की कहकर रविवार सुबह घर से निकला किशोर लापता हो गया। रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोर का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। लोकेशन ट्रेस होने पर इलाहाबाद के पास सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ लिया। जीआरपी ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। सूचना पर परिजन उसे लेने पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र आशुतोष मिश्रा घर से बढ़पुर में होने वाले हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वह रात तक नहीं पहुंचा। परिजनों को चिंता हुई, उन्होंने सभी जगह तलाशा। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। रात में ही शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन

कादरीगेट चौकी प्रभारी बलराज भाटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोर का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया। रात करीब सवा 12 बजे उसकी लोकेशन कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेस की गई। इसके बाद फिर वह लोकेशन से आउट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि इसके दो घंटे बाद फिर उसकी लोकेशन इलाहाबाद के आसपास ट्रेस हुई। ट्रेन जब सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचने वाली थी, तो उन्होंने जीआरपी को सूचना दे दी। जीआरपी सूबेदारगंज ने युवक को ट्रेस करके कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया।

चौकी प्रभारी ने परिजनों को सूबेदारगंज (इलाहाबाद) में बाल कल्याण समिति के पास होने की सूचना दे दी। इस पर परिजन वहां रवाना हो गए। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने किशोर अपनी सुपुर्दगी में ले लिया है। वह वहां से चल दिए हैं। किशोर मिलने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed