{"_id":"68e2bf6abd80271ddc04b8ba","slug":"as-soon-as-the-effigy-of-ravana-was-burnt-jai-shri-ram-echoed-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-130967-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रावण का पुतला जलते ही गूंजा जय श्रीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रावण का पुतला जलते ही गूंजा जय श्रीराम
Mon, 06 Oct 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25,श्री राम की सामूहिक आरती करते आचार्य।संवाद
- फोटो : mathura
मोहम्मदाबाद। भारतीय रामलीला समिति द्वारा रावण वध का भव्य मंचन रविवार शाम को किया गया। रावण वध के बाद मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं, आसमान आतिशबाजी और रोशनी से जगमगा उठा।
लीला के दौरान आकाश से देवताओं की पुष्पवर्षा का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। मेले में लोगों ने मिठाइयों और झूलों का आनंद लिया। इस अवसर पर बनारस के पुजारियों द्वारा गंगा आरती का आयोजन किया गया। रावण वध के बाद भरत मिलाप का प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी बिनोद शुक्ला, समिति अध्यक्ष निशांत गुप्ता, महामंत्री शिव मोहन सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल गुप्ता, चंद्रकांत चतुर्वेदी और सत्यनारायण सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
आतिशबाजी की अनुपम छटा के बीच हुई आरती
कमालगंज। रामलीला में नगर के चौराहे पर आरती और आतिशबाजी की अनुपम छटा ने सबका मन मोह लिया। शनिवार रात 12 बजे के बाद चौराहे पर आरती कार्यक्रम शुरू हुआ। करीब 50 मिनट तक आरती चली।
जयकारों के बीच मंडली में शामिल रामलीला सेवकों ने आरती गायन किया। इस दौरान आतिशबाजी की फुलझड़ियां आसमान तक सतरंगी रोशनी बिखेरती रहीं। हनुमान बने शिवमोहन दवे व अंगद श्याम दवे ने अपने स्वरूप में भाव विभोर किया।
मेवाराम गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, गुप्ता, वरुण गुप्ता, राज चौरसिया, सौरभ चौरसिया, उज्ज्वल हलवाई मनीष गुप्ता, अभय गुप्ता, निर्मित अग्रवाल, दिव्यांशु गुप्ता, राज गुप्ता, दीपू गुप्ता, राघव शुक्ला भी रहे।
कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम संचालक अनुभव गुप्ता ने फर्रुखाबाद में हुए विस्फोट में मारे गए छात्रों को श्रद्धांजलि दी। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी कराई गई। (संवाद)

फोटो-25,श्री राम की सामूहिक आरती करते आचार्य।संवाद- फोटो : mathura