फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   As soon as it rained, the water level of the river started rising, the villagers were worried

Farrukhabad News: बारिश होते ही बढ़ने लगा नदी का जलस्तर, ग्रामीण चिंतित

Mon, 30 Jun 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
As soon as it rained, the water level of the river started rising, the villagers were worried
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। बारिश के चलते नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे पांचालघाट पर पंडों के घाटों पर पानी भर गया। इससे उन्होंने ऊंचे स्थानों घाट लगाए। जलस्तर बढ़ने से गंगा के तटवर्ती ग्रामीणों बाढ़ का भय सताने लगा है। गंगा में 42 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ना तय है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में कई दिनों से भारी बारिश होने से हरिद्वार, बिजनौर बांध से पानी नरौरा बांध में छोड़ा गया। इससे गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। पांचालघाट गंगा तट के किनारे बने पंडों के घाटों में पानी भर गया। इससे पंडा अपने घाट से छप्पर, तख्त आदि पूजा की सामग्री हटाकर ऊंचे स्थान पर ले गए। दूसरी ओर गंगा का जलस्तर बढ़ते ही तटवर्ती गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, नगला दुर्गू आदि गांव के पास किसानों की उपजाऊ जमीन कटने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को नरौरा बांध से गंगा में 42160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 135.25 मीटर से 35 सेमी बढ़कर 135.60 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे बसे गांव के ग्रामीणों को बाढ़ का भय सताने लगा है। रामगंगा में भी खो, हरेली, रामनगर, 21045 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन तैयार
गंगा व रामगंगा में बाढ़ आने से पहले प्रशासन ने कमर कस ली है। अमृतपुर तहसील क्षेत्र में 13 बाढ़ शरणालय, 33 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। बाढ़ के समय प्रभावित गांव में फंसे लोगों को बचाने के लिए 17 तैराक लगाए गए। 22 नाव नाविक को भी अलर्ट किया गया है। तहसील क्षेत्र में गंगा व रामगंगा से प्रभावित होने वाले 70 गांव लो फ्लड में हैं। मीडियम फ्लड में 48 गांव और हाई फ्लड में 54 गांव रखे गए हैं। कुल 172 गांव है। तहसीलदार शशांक सिंह ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कानूनगो व लेखपालों को क्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। अभी बाढ़ के हालात कहीं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed