{"_id":"5fe0930f8ebc3e3fbd5a7dae","slug":"arv-over-the-district-patients-in-lohia-uproar-farrukhabad-news-knp6011549178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में एआरवी खत्म, लोहिया में मरीजों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में एआरवी खत्म, लोहिया में मरीजों का हंगामा
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म होने पर हंगामा करते मरीजों को समझाता सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
जिले भर में एआरवी खत्म, लोहिया में मरीजों का हंगामा
फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल व मुख्य स्टोर में एंटी रैबीज इंजेक्शन (एआरवी) खत्म हो गए हैं। सोमवार को यहां इंजेक्शन न लगने से परेशान होकर दूरदराज से आए मरीजों ने हंगामा कर दिया। शोर सुन कर कुछ कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, मगर वह शांत नहीं हुए। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें काफी देर तक समझाया।
लोहिया अस्पताल में शनिवार को एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की। सोमवार को लोग दूसरा और तीसरा इंजेक्शन लगवाने की तिथि होने के चलते अस्पताल पहुंचे, मगर उन्हें इंजेक्शन नहीं लग सका। इससे परेशान लोग सीएमएस दफ्तर पहुंचे, तो वह भी नहीं मिले। इंजेक्शन रूम के बाहर एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने की सूचना चस्पा कर दी गई।
ये देख इंजेक्शन लगवाने आए लोगों ने हंगामा कर दिया। कुछ कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। आईटीआई चौराहा निवासी मीना को छह दिन पहले कुत्ते ने काटा था। वह दूसरा इंजेक्शन लगवाने पहुंची थीं। हरदोई के जैनापुर के शिवलाल भी दूसरा इंजेक्शन लगवाने आए। मगर बिना इंजेक्शन लगवाए ही उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सीएचसी पर भी मरीज परेशान
कमालगंज सीएचसी में 14 दिसंबर से एआरवी नहीं है। कायमगंज और नवाबगंज में एक सप्ताह से एंटी रैबीज इंजेक्शन के लिए मरीज परेशान हैं। मोहम्मदाबाद में शनिवार को 10 वॉयल पहुंचीं, जिससे 35 मरीजों को इंजेक्शन लगा दिए गए। राजेपुर में मात्र चार वॉयल बची हैं।
कोट
‘जिले के स्टोर में कई दिन से एआरवी नहीं है। शासन को मांग पत्र भेज दिया गया है। जैसे ही आपूर्ति आएगी, सभी अस्पतालों में इंजेक्शन भेज दिए जाएंगे।’ - डॉ.वंदना सिंह, सीएमओ