फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ARTO seized 14 trucks and three overloaded vehicles due to noise pollution.

Farrukhabad News: ध्वनि प्रदूषण में एआरटीओ ने 14 ट्रकों व ओवरलोड तीन वाहन किए सीज

Fri, 03 Nov 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
ARTO seized 14 trucks and three overloaded vehicles due to noise pollution.
फर्रुखाबाद। ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए चले चेकिंग अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन व यातायात प्रभारी ने बरेली-इटावा हाईवे पर प्रेशर हार्न में 14 ट्रकों को सीज कर दिया। तीन स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चे देखकर उनको भी सीज किया है। अवैध साइलेंसर लगी बुलेट को रोक कर उसका 15 हजार का चालान कर दिया।
विज्ञापन

यातायात माह के तीसरे दिन एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष चंद्र राजपूत, यातायात प्रभारी रजनेश यादव ने राजेपुर व शहर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। प्रेशर हार्न लगे 14 ट्रकों को सीज कर 1.40 लाख रुपये जुर्माना लगाया। तीन स्कूली वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा देखकर उन्हें सीज कर दिया। तीनों वैन पर 1.48 लाख जुर्माना लगाया गया। रोडवेज बस अड्डे पर एआरटीओ प्रशासन बृजेंद्र नाथ चौधरी की मौजूदगी में मॉडीफाइड साइलेंसर लगी बुलेट को रोका। उसका साइलेंसर हटवाकर 15 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाई कोर्ट ने ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए तीन दिन का अभियान चलाने के आदेश दिए थे। अभियान में 17 वाहनों को सीज कर 4.29 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन ने बुलेट एजेंसी का निरीक्षण किया और वहां रखे साइलेंसर देखे। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष ने बताया बुलेट के साइलेंसर हटवाने व जुर्माना का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed