{"_id":"602018d78ebc3e4c6179f0f5","slug":"arto-farrukhabad-ranks-fifth-in-revenue-collection-in-up-farrukhabad-news-knp610470384","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली में यूपी में एआरटीओ फर्रुखाबाद पांचवे पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली में यूपी में एआरटीओ फर्रुखाबाद पांचवे पायदान पर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजस्व वसूली में यूपी में एआरटीओ फर्रुखाबाद पांचवें स्थान पर रहे हैं। पिछले माह 4 करोड़ 45 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष 3 करोड़ 51 लाख का राजस्व जमा हुआ।
कानपुर मंडल में राजस्व वसूली में जनपद फर्रुखाबाद यूपी में निचले पायदान पर ही रहता था। इस वर्ष कोरोना के संकट में कई माह तक वाहन नहीं चल सके। विभागीय अधिकारियों ने अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक राजस्व के दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के आदेश दिए थे।
शासन से हुई समीक्षा में राजस्व वसूली में वित्तीय वर्ष 2020-2021 में यूपी में जनपद फर्रुखाबाद पांचवें पायदान पर रहा है। जनवरी 2021 में लक्ष्य को पूरा करने में जनपद का स्थान यूपी में छठवें स्थान पर आया है। एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय व उनकी पूरी टीम को जनपद के अधिकारियों ने बधाई दी है।