फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   arto

अब एआरटीओ कार्यालय में खुलेगी पुलिस चौकी

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
arto
फर्रुखाबाद। अब एआरटीओ कार्यालय में पुलिस चौकी खुलेगी। शासन से इस संबंध में डीएम व एसपी को पत्र भेजा गया है। दोनों ही अधिकारियों से इस संबंध में 25 नवूंबर तक संयुक्त रिपोर्ट मांगी गई है। प्रमुख सचिव परिवहन ने एआरटीओ व पीटीओ पर हमले का हवाला दिया है। इसमें यह भी कहा है कि कार्यालय सुचारु रूप से नहीं चल पा रहा है। कर्मचारी व अधिकारी भयभीत हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों व अधिकारियों को अब डरने की आवश्यकता नहीं है। शासन इसको लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री के अनुसचिव महेंद्र सिंह ने डीएम मानवेंद्र सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्रा को पत्र भेजकर एआरटीओ कार्यालय में पुलिस चौकी खोलने के आदेश दिए हैं। भेजे गए पत्र में बताया कि परिवहन निगम के प्रमुख सचिव धीरज साहू ने एक पत्र भेजा है। इसमें कहा कि एआरटीओ कार्यालय फर्रुखाबाद को सुचारु रूप से चलाने में बाधाएं आ रही हैं।
विज्ञापन

12 जुलाई को कार्यालय में घुसकर पीटीओ वीके आनंद के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद 26 अगस्त को कचहरी गेट पर तत्कालीन एआरटीओ सुधेश तिवारी के साथ मारपीट की घटना घटित हुई। जिला प्रशासन की ओर से एआरटीओ को गनर व कार्यालय में पीएसी व गार्द की तैनाती की गई। इसके बावजूद भी कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी काम करने सें घबरा रहे हैं। ऐसे में एआरटीओ कार्यालय में पुलिस चौकी खुलवाई जाए। इस संबंध में डीएम व एसपी से 25 नवबंर तक संयुक्त रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed