{"_id":"6776d3344a9f8095860d0eed","slug":"arrival-of-potatoes-increased-in-satanpur-market-dharmakanta-did-not-work-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119225-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में आलू की बढ़ी आवक, नहीं लगा धर्मकांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में आलू की बढ़ी आवक, नहीं लगा धर्मकांटा
Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sat, 01 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में आलू की आवक बढ़ने के बावजूद सात माह बाद भी धर्मकांटा नहीं चालू किया गया। लापरवाही के चलते धर्मकांटा के नए उपकरण 15 दिन से मंडी में ही पड़े हैं।
सातनपुर आलू मंडी के मुख्य गेट पर लगा धर्मकांटा करीब सात माह से खराब है। गत माह से मंडी में आलू सीजन शुरू हुआ। इन दिनों आलू की आवक भी दिनोंदिन बढ़ रही है। गुरुवार को मंडी में करीब 80 ट्रक आलू पहुंचा। 100 रुपये भाव में गिरावट के साथ 1201 रुपये से लेकर 1351 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक्री हुई। आलू की आवक बढ़ने से मंडी में वाहनों का जाम लगने की स्थिति बनने लगी है।
आलू मंडी गेट का धर्मकांटा खराब होने से अनाज मंडी वाले दूसरे गेट के धर्मकांटा से आलू भरे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली का वजन कर पास कराया जा रहा है। इसी गेट से अनाज भरे वाहन भी निकाले जा रहे हैं। इससे कई बार वाहनों की अधिक संख्या होने पर समय भी बर्बाद हो रहा है। इससे व्यापारियों व किसानों को भी दिक्कत होती है। जबकि आलू मंडी गेट पर पुराना हटाकर नया धर्मकांटा लगाने के लिए 18 दिसंबर को ही लखनऊ निदेशालय से उपकरण भेजे जा चुके हैं। जो मौके पर पड़े हैं। लापरवाही के चलते धर्मकांटा न लगने से समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
नया धर्मकांटा करीब डेढ़ फिट ऊंचा लगना है। इस संबंध में उन्होंने उपनिदेशक विद्युत यांत्रिक (डीडीएमई) से वार्ता की है। एक-दो दिन में धर्मकांटा लगने की उम्मीद है। - सूरज सहाय सक्सेना, मंडी सचिव