फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arrival of maize increased, price also rose to Rs 50

Farrukhabad News: मक्का की बढ़ी आमद, भाव भी 50 रुपये हुआ सुर्ख

Sun, 08 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Arrival of maize increased, price also rose to Rs 50
कमालगंज। जायद फसल की ग्रीष्मकालीन मक्का की आमद मंडी में बढ़ गई है। इसके साथ ही 50 रुपये क्विंटल भाव उछलकर 2050 रुपये पहुंच गया। गुजरात व पंजाब की फैक्ट्रियों के लिए लदान शुरू हो गई।
विज्ञापन


सोने जैसी चमकीली मक्का से कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर गुलजार होने लगा। गर्मी और तेज धूप ने असर दिखाया तो मक्का की कटाई व थ्रेसर से खंदाई लगातार बढ़ रही। मक्का सुखाने के लिए मौसम भी अनुकूल होने से किसान फसल का निस्तारण करने के लिए जुट गए हैं। एक सप्ताह पहले मक्का का भाव 2000 रुपये क्विंटल खुला था। अब भाव 2050 रुपये तक खरीद हो रही है।
विज्ञापन

खेतों, सड़कों के साथ किसान मंडी परिसर में भी मक्का सुखा रहे हैं। वहीं मंडी परिसर की आढ़तों से गुजरात व पंजाब प्रांत की मंडियों में लदान शुरू कर दी गई है। गुजरात के सिद्धपुर, पंजाब के समराला के साथ ही लखनऊ के लिए भी मक्का की लदान की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि बाहर की मंडियों के बजाय इस बार फैक्टरी में माल बेचना ठीक है क्योंकि बाहर की मंडियां इस समय मंदी की गिरफ्त में हैं। कुछ व्यापारी किसानों के खेतों में भी मक्का खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed