{"_id":"65e614b71f5c2eb42f018f18","slug":"arrest-warrant-issued-against-sadar-mla-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108976-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सदर विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सदर विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे में एमपीएमएलए कोर्ट ने सदर विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर पांच मार्च को पेश करने के आदेश दिए है।
तत्कालीन सिविल लाइन चौकी इंचार्ज आनंद शर्मा ने 27 जनवरी 2022 को शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति निवासी भाजपा के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि नामांकन के दौरान यह लोग आचार संहिता का उल्लंघन व कोविड के नियमों की अनदेखी कर कलक्ट्रेट गेट से दुर्गा नारायण महाविद्यालय तक जुलूस लेकर गए। वहां समर्थकों ने हुजूम लगाकर नारेबाजी की।
विवेचक ने जांच के बाद एमपीएमएलए कोर्ट में सदर विधायक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार प्रथम ने कोर्ट में पेश नहीं होने पर सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर उनको पांच मार्च को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।