{"_id":"66cb7fb389aa96f1cc0f5c84","slug":"arogya-mela-patients-suffering-from-fever-and-itching-increased-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-114826-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : बुखार व खुजली के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : बुखार व खुजली के मरीज बढ़े
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में जुकाम, बुखार व खुजली के मरीजों की संख्या अधिक रही। जांच के इंतजाम न होने से मरीजों को रेफर भी किया गया।
जिले में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी पर आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी आईटीआई में डॉ.आकांक्षा सक्सेना ने 38 मरीज देखे। इनमें 15 बुखार से पीड़ित थे। तेज बुखार होने और प्लेटलेट्स कम होने से उन्होंने चार मरीजों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि एलटी न होने से पीएचसी पर मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों को दवा देकर रेफर करना पड़ रहा है।
वहीं पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार ने 35 मरीज देखे। इनमें जुकाम, बुखार के 14 मरीज थे। एलटी न होने से किसी की भी जांच नहीं हो सकी। यही हाल पीएचसी रमन्ना गुलजारबाग का रहा। शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी चिलसरा में फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने 75 मरीज देखकर दवाई दी।
विज्ञापन
यहां न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही एलटी। इससे बुखार के मरीजों की जांच नहीं हो सकी। कई अन्य पीएचसी में भी डॉक्टर व एलटी न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे आरोग्य मेला चलाया गया।
सीएमओ ने देखीं व्यवस्थाएं
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने पीएचसी जहानगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ मौजूद मिला। सीएमओ ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त करने के निर्देश दिए।