फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arogya Mela: Leave aside experts, even doctors did not reach

आरोग्य मेला : विशेषज्ञ तो दूर डॉक्टर भी नहीं पहुंचे

Mon, 19 Aug 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Leave aside experts, even doctors did not reach
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर माह के तीसरे रविवार को आरोग्य मेले में स्वास्थ्य अधिकारी व विशेषज्ञों को निरीक्षण करने के साथ सेवाएं देने के आदेश हैं। हालात यह हैं कि विशेषज्ञ तो दूर, कई पीएचसी पर डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। बुखार के मरीजों की जांच के भी इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन


जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरोग्य मेला लगा। शासन से आदेश हैं कि माह के तीसरे रविवार को विशेष आरोग्य मेला लगेगा। इसमें सीएचसी व जिला अस्पताल के डॉक्टर, विशेषज्ञ व अधिकारी निरीक्षण करने जाएंगे। वह स्वास्थ्य सेवाएं भी देंगे। मरीजों की जांच कर उन्हें बेहतर उपचार देने के आदेश हैं। हालात यह हैं कि नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार ने 62 मरीज देखे। इनमें 11 मरीजों को ठंड के साथ बुखार आ रहा था। इससे मलेरिया की भी आशंका थी। यहां एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

यही हाल पीएचसी आईटीआई का रहा। बढ़पुर ब्लॉक की एकमात्र पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता कुछ देर रुकने के बाद चले गए। इससे 41 में अधिकतर मरीज फार्मासिस्ट अरविंद यादव ने देखे। यहां भी एलटी न होने मरीजों की जांच नहीं हो सकी। हकीकत यह है कि कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी न तो निरीक्षण करने जा रहा है और न ही व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलए व वार्ड बॉय के भरोसे आरोग्य मेला
कंपिल। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में लगे आरोग्य मेले में न तो कोई डॉक्टर पहुंचा और न ही फार्मासिस्ट। लैब सहायक अनूप कुमार ने आरोग्य मेले में आए 25 मरीज देखकर दवा दी। उनके सहयोग में वार्ड बॉय शैलेंद्र सिंह रहे। इससे शासनादेश कागजों तक ही सीमित रहा। शमसाबाद क्षेत्र की पीएचसी चिलसरा में डॉक्टर व एलटी पहुंचे ही नहीं। फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने 65 मरीज देखकर दवाई दी। किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed