फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Arogya Mela: Doctors in PHC are medicine men

आरोग्य मेला : पीएचसी में डॉक्टर तो कहीं दवाई के लाले

Sun, 09 Feb 2025 10:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 09 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Doctors in PHC are medicine men
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में फार्मासिस्ट दिलीप कुमार देखे मरीज।  - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर में फार्मासिस्ट दिलीप कुमार देखे मरीज।
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आयुष्मान आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। पीएचसी पर कहीं डॉक्टर गायब रहे तो कहीं मरीजों को खांसी का सीरप नहीं मिला। स्वास्थ्य अधिकारी भी निरीक्षण करने नहीं निकले, इससे व्यवस्थाएं सुधर नहीं पा रही हैं।
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ इन दिनों सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जनपद में शहर के 6 व ग्रामीण क्षेत्र के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला लगा। पीएचसी भोलेपुर व नवदिया में डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहकर मरीज देखे। दोनों पीएचसी पर मरीजों को खांसी का सीरप नहीं मिला। फिलहाल उन्हें गोलियां देकर टरका दिया गया। कर्मचारियों की मानें तो शहर के अधिकांश पीएचसी पर खांसी का सीरप नहीं है। कोई अधिकारी निरीक्षण करने भी नहीं गया।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह ने बताया कि जनपद में कुल 1678 मरीजों को उपचार दिया गया। पीएचसी पर डॉक्टर न पहुंचने और खांसी का सीरप न मिलने के संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट ने देखे मरीज
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी पसियापुर में डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट दिलीप कुमार ने 31 मरीज देखकर उन्हें दवाई दी। लैब टेक्नीशियन नेहा ने 12 मरीजों की जांच की। पीएचसी चिलसरा में डॉ. वैभव यादव ने 37 मरीज देखे। एलटी लोकेंद्र कुमार ने 11 मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार राजपूत ने दवा वितरित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed