{"_id":"67e0505ce5dbd51236007b7a","slug":"arogya-mela-doctors-and-lab-technicians-missing-somewhere-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-122067-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : डॉक्टर तो कहीं लैब टेक्निशियन गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : डॉक्टर तो कहीं लैब टेक्निशियन गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं रहीं। कहीं डॉक्टर गायब तो कहीं लैब टेक्निशियन न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। कई पीएचसी पर फार्मासिस्टों ने मरीज देखकर दवाई दी।
पीएचसी पर रविवार को लगने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया है। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ. सचिन कटियार मरीज देख रहे थे। एलटी न होने से मरीज की जांच नहीं हो सकी। बताया गया कि एलटी की सप्ताह में तीन दिन लोहिया अस्पताल में ड्यूटी होने से वह आरोग्य मेला में नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी अव्यवस्थाएं रहीं।
बिना डॉक्टर व एलटी के लगा मेला
शमसाबाद। क्षेत्र के पीएचसी कुआं खेड़ा में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार ने 48 मरीज देखे। एलटी ओम नंदन ने मरीजों की जांच की। पीएचसी फैजबाग में डॉ. कल्पना कटियार ने 50 मरीज देखे। एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवा वितरित की। (संवाद)
विज्ञापन
खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़े
नवाबगंज। क्षेत्र के पीएचसी खलवारा में आयुष डॉ. जसवीर सिंह व डॉ. नीलम बघेल ने आरोग्य मेला में 72 मरीज देखे। अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित थे। एलटी आज्ञाराम ने बुखार के 17 मरीजों की जांच की। इसके अलावा जांच में 7 मरीजों की शुगर बढ़ी मिली। डॉ. नीलम बघेल ने बताया मौसम बदलने से अधिकांश मरीज गले खराब और बुखार के आए। उन्होंने लोगों को अभी फ्रिज का पानी न पीने की सलाह दी। फार्मासिस्ट प्रेम रंजन, स्टाफ नर्स सुहानी व वार्ड बॉय रणजीत सिंह मौजूद रहे। (संवाद)