फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Army truck carrying supplies meets with accident, Lal Shaheed of Farrukhabad...

Farrukhabad News: रसद ले कर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, फर्रुखाबाद का लाल शहीद

Sat, 26 Oct 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Army truck carrying supplies meets with accident, Lal Shaheed of Farrukhabad...
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। रसद लेकर जा रहा सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एमटी चालक जवान शहीद हो गए। सूचना मिलते ही गांव में परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव लुकटपुरा निवासी जीतकुमार उर्फ दिनेश (35) 2015 में राजपुताना रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। भर्ती होने के बाद वह एएससी की तीसरी कोर में चालक के पद पर तैनात थे। जीत कुमार की तैनाती जम्मू के लद्दाख में थी। शनिवार को सैन्य स्थल पर वह ट्रक पर रसद सामग्री लेकर गए थे। लौटते समय ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में जीत कुमार शहीद हो गए।
विज्ञापन


पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर को सेना के अधिकारी ने फोन कर बेटे के शहीद होने की जानकारी दी। बेटे के शहीद होने की खबर पाकर पूरा परिवार स्तब्ध हो गया। शहीद जीत कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे भाई विमलेश, शैलेश और कमलेश पिता के साथ खेती-किसानी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीत कुमार का विवाह वर्ष 2007 में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी मुन्ना फौजी की पुत्री सरिता राजपूत के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांशु (12) कक्षा पांच में तथा छोटा (6) कक्षा एक में पढ़ता है। मां गंगा श्री, पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जवान के शहीद होने की सूचना पर एसडीएम रजनीकांत पांडेय, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अरुण कुमार, इंस्पेक्टर विनोद शुक्ल ने घर पहुंचकर पिता सुरेंद्र कुमार से जानकारी की। पिता ने बताया कि रविवार सुबह तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव लाए जान की सूचना है ।


छुट्टी काटकर नौ दिन पहले ही गए थे जीत कुमार

जीत कुमार के शहीद होने की खबर सुनकर मां गंगा श्री व पत्नी सरिता दहाड़े मारकर रोने लगी। पत्नी कह रही थी अभी 17 अक्तूबर को ही 45 दिनों की छुट्टी काटकर वह गए थे। क्या पता था कि वह साथ छोड़ जाएंंगे। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बार-बार बेटे को बुलाने के लिए आवाज लगाती। कहती उनका लाडला चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed