{"_id":"e2334e68e2a35ddf477e62d4698a18b1","slug":"army-recruitment-young-fell-race-4580-420-have-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती: दौड़ में 4580 युवक फेल, 420 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती: दौड़ में 4580 युवक फेल, 420 पास
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से शुरू हुई सेना भर्ती में सीतापुर जिले से 10 हजार युवक शामिल
विज्ञापन
होने आए। इसमें पांच हजार युवक लंबाई कम होने के कारण बाहर हो गए। राजपूत
रेजीमेंट के करियप्पा मैदान में दौड़ परीक्षा में 4580 युवक फेल हो गए जबकि
420 युवकों ने ये पहली बाधा पार कर ली।
फतेहगढ़ मेें शुरू हुई सेना भर्ती रैली के प्रथम दिन सीतापुर जिले से 10 हजार युवक ों की भीड़ सुबह तीन बजे से ही बरगदियाघाट पहुंचने लगी थी। यहां इनके अभिलेखों की जांच के बाद टोकन दिया गया। इसके बाद युवक एआरटीओ कार्यालय जाने वाले मार्ग से होते हुए करियप्पा मैदान पहुंचे। यहां इनकी ऊंचाई नापी गई। हाइट कम होने के कारण लगभग पांच हजार प्रतिभागियों को बाहर कर दिया गया।
बाकी पांच हजार युवकों के कूपन और अभिलेखों की जांच करने के बाद करियप्पा मैदान भेजा गया। यहां ग्रुप बनाकर युवकों की दौड़ परीक्षा कराई गई। बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन किया गया। दौड़ में शामिल हुए युवकों में 420 ही पास हो सके। 4580 युवक फेल हो गए। इस परीक्षा में पास हुए युवकों को लंबी कूद परीक्षा देनी पड़ी। एआरओ बरेली डायरेक्टर राजीव दीक्षित ने बताया कि दौड़ परीक्षा को 420 युवकों ने पास किया है।