फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Army Recruiting race in 5000, only 175 could pass

सेना भर्ती में दौड़े 5000, 175 ही पास हो सके

Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Army Recruiting race in 5000, only 175 could pass
जाट रेजीमेंट में भर्ती होने के लिए दौड़ लगाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती के लिए युवाओं ने जमकर जोर-आजमाइश की। ट्रैक पर पांच हजार युवाओं ने दौड़ लगाई लेकिन इनमें से 175 ही पास हो सके। दौड़ में पास हुए युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 33 जिलों के साथ ही उड़ीसा और बिहार के युवाओं ने जाट रेजीमेंट की हो रही भर्ती में भाग लिया। तड़के से ही बरगदियाघाट पर टोकन लेने के लिए युवाओं की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


सूर्योदय तक हजारों की संख्या में युवा लाइन में लगकर टोकन लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सैन्य अधिकारियों ने भर्ती देखने आए युवकों को टोकन बांटना शुरू किया। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के निरीक्षण के बाद युवाओं को टोकन का वितरण हुआ। युवा टोकन लेने के बाद सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के बैरियर को पार कर करियप्पा मैदान के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर युवकों की लंबाई नापी गई। लंबाई में फेल होने वाले युवाओं को यही से मायूस होकर वापस जाना पड़ा। लंबाई में पास होने वाले युवकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों पर मोहर लगाकर अंदर जाने के लिए की इजाजत दी गई। अलग-अलग जिलों से आए युवकों की टोलियों को बांट दिया गया। करियप्पा मैदान के ट्रैक पर 200 के ग्रुप में युवकों को दौड़ाया गया।


दौड़ प्रतियोगिता में सफल होने के लिए युवकों ने जोर-आजमाइश की। युवक सरपट दौड़ने के चक्कर में ट्रैक पर गिरकर चुटहिल भी हो गए। सिखलाई रेजीमेंट सेंटर के एडज्यूटेंट अनिल सरोत्रा ने बताया कि भर्ती देखने के लिए पांच हजार युवकों को टोकन बांटे गए थे। दौड़ प्रतियोगिता में 175 युवा ही सफल हो सके हैं। कहा कि पास हुए युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए अगले चरण में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed