{"_id":"69fa4f1d8ad65e20300d5df8","slug":"army-public-school-fatehgarh-won-the-trophy-in-the-football-tournament-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-141639-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल, फतेहगढ़ ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
फोटो-1 विजेता टीम को ट्राफी देती हुई आर्मी पब्लिक स्कूल एलबीएस मार्ग लखनऊ की प्रधानाचार्य। स्रो
फर्रुखाबाद। लखनऊ के एलबीएस मार्ग स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में चार मई को हुई क्लस्टर-4 अंडर-15 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट में फतेहगढ़ कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल को 3-2 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
इस प्रतियोगिता में फतेहगढ़, बरेली तथा लखनऊ के एलबीएस मार्ग स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल ने भाग लिया। विद्यालय की टीम ने अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए यह जीत हासिल की। इससे विद्यालय का मान बढ़ा है।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब विद्यालय की टीम एडब्ल्यूईएस के तत्वावधान में आयोजित कमांड स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। विद्यालय के चेयरमैन एवं स्टेशन कमांडर, सिखलाई रेजिमेंट सेंटर ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य नितिन चतुर्वेदी, टीम को प्रशिक्षित करने वाले समस्त पीटीआई स्टाफ तथा चंचल शर्मा, कोच सुरेन्द्र सिंह परिहार तथा टीम मैनेजर कैलाश भट्ट को बधाई दी।