{"_id":"6853020cc450c87e4506649c","slug":"army-public-school-became-champion-and-got-the-trophy-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-125749-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, दी ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आर्मी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, दी ट्राॅफी
Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैंप में आर्मी पब्लिक स्कूल की कैडेट्स को चैंपियन ट्राॅफी देते कैंप कमांडेंट कर्नल एएस म
- फोटो : एनसीसी कैंप में आर्मी पब्लिक स्कूल की कैडेट्स को चैंपियन ट्राॅफी देते कैंप कमांडेंट कर्नल एएस मलिक व मौजूद अन्य अधिकारी।
फर्रुखाबाद। आरआरसी फतेहगढ़ स्थित मैदान में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में आर्मी पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा। आर्मी पब्लिक स्कूल को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया।
नौ जून से शुरू हुए वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक, ड्रिल कंटिजेंट, शूटिंग, लाइन डिसिप्लिन, वॉलीबॉल, योगा समेत कई प्रतियोगिताएं हुई थीं। क्लोजिंग अड्रेस में आर्मी पब्लिक स्कूल चैंपियन रहा। कैंप कमांडेंट कर्नल एएस मलिक ने विजेता को ट्रॉफी प्रदान की। शूटिंग चैंपियनशिप म्युनिसिपल इंटर कॉलेज को दी गई। ड्रिल में आर्मी पब्लिक स्कूल विजेता रहा।
बेस्ट सिंगर सीनियर डिवीजन में आयुष ने बाजी मारी। कल्चरल एक्टिविटी में भी आर्मी पब्लिक स्कूल को ट्रॉफी दी गई। जेडी/ जेडब्ल्यू में केंद्रीय विद्यालय आरआरसी फतेहगढ़ को ट्रॉफी मिली। बेस्ट कैडेट का खिताब आरपी डिग्री कॉलेज के छात्र आयुष को मिला। जूनियर डिवीजन में केंद्रीय विद्यालय की छात्रा निष्ठा मिश्रा, सीपीवीएन की वैष्णवी व जवाहर नवोदय विद्यालय मोहम्मदाबाद के छात्र नीरज को मेडल तथा ट्रॉफी भेंट की गई। कैंप कमांडेंट ने एनसीसी कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि वे लोग इसी तरह मेहनत करें। देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और अनुशासन के मामले में कभी कोई शिकायत का मौका नहीं देंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मेजर एसके माधव, लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट चंचल शर्मा, लेफ्टिनेंट सिल्की मिश्रा, चीफ अफसर सतीश चंद्र यादव, थर्ड अफसर संतोष शुक्ला, नरेंद्र सिंह, 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के एडम अफसर तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह, कैंप इंचार्ज सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार शैलेंद्र सिंह, सूबेदार दिनेश, बीएचएम बृजराज, हवलदार सोनू नागर, वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार, गिरीश जोगिंदर सिंह ,इंद्रेश यादव, अवधेश त्रिवेदी व प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।